मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक देश के उत्तरपश्चिमी भाग में जारी रहेगी भीषण गर्मी 

- Advertisement -
Punjab Government

Weather update:- मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत देश के उत्तरपश्चिमी भाग में भीषण गर्मी जारी रहेगी। साथ ही तटीय महाराष्‍ट्र, गोवा और गुजरात में कल तक गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा। विभाग के अनुसार महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात और ओडिसा में आज गरज के साथ मध्‍यम वर्षा होगी, अगले छह दिनों तक कुछ ऐसी ही स्थिति पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान–निकोबार द्वीप में भी बनी रहेगी। वहीं तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी अगले छह दिनों तक गरज के साथ मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्‍य भारत में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है,

Share This Article
Leave a comment