किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने केंद्रीय मंत्री की अपील ठुकराई; बोले- पहले भी मीटिंग के बाद वादाखिलाफी की

- Advertisement -
Punjab Government

फतेहगढ़ साहिब में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ मीटिंग का न्योता दे रही है और दूसरी तरफ रात में किसान मोर्चों पर बल प्रयोग कर रही है।

डल्लेवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की अपील को खारिज कर दिया। मंत्री ने उनसे 4 मई की मीटिंग में किसानी मसलों के समाधान का आश्वासन देते हुए मरण व्रत खत्म करने को कहा था। किसान नेता ने कहा कि पहले भी मीटिंग के बाद वादाखिलाफी की गई, इसलिए अब भरोसा नहीं किया जा सकता।

महापंचायत से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे डल्लेवाल ने मखीजा मोर्चे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और अखंड जोत बंद करने वालों को सजा की मांग की। इस मामले में उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से न्याय की गुहार लगाई है।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा हटाए जाने के विरोध में पूरे पंजाब में किसान महापंचायतें हो रही हैं। डल्लेवाल ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment