बुलडोजर बाबा का अनोखा स्वागत: हजारीबाग में एक दर्जन बुलडोजरों से सजी कार्यक्रम की शोभा”

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-हजारीबाग के बड़कागांव में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत अनोखे अंदाज में किया गया। योगी आदित्यनाथ, जिन्हें उनके बुलडोजर नीति के कारण “बुलडोजर बाबा” के नाम से पहचाना जाता है, के सम्मान में कार्यक्रम स्थल के आसपास एक दर्जन से अधिक बुलडोजर सजाए गए। इन बुलडोजरों की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल दिया और इसे आकर्षण का केंद्र बना दिया। योगी आदित्यनाथ के समर्थकों और आयोजकों का मानना है कि बुलडोजर उनकी नीति और दृढ़ता का प्रतीक हैं, जिससे उनके आगमन के दौरान उनकी पहचान और सख्त छवि का संदेश भी दर्शकों तक पहुंचा। कार्यक्रम में बुलडोजर चालकों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के स्वागत में बुलडोजर का जिक्र न हो तो कार्यक्रम अधूरा सा लगता है।

Share This Article
Leave a comment