अग्निपथ योजना: 8 जुलाई से भारतीय वायु सेना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू**

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 8 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का डॉ. सेनु दुग्गल ने बताया कि (02/2025 इंटेक) की ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्टूबर से होगी। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु की भर्ती चार साल के लिए की जाती है। भर्ती पंजीकरण के लिए आवेदक वेब पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से भेजना होगा। जिन अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 3 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित लड़के या लड़कियां ही आवेदन कर सकते हैं और आवेदक को भर्ती के समय अविवाहित प्रमाण पत्र भी देना होगा। शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share This Article
Leave a comment