अमेरिका: भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की हत्या, जनरल स्टोर में मारी गईं दोनों को गोलियां

- Advertisement -
Punjab Government

पुलिस को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां प्रदीप कुमार पटेल (56 वर्षीय) और उनकी 24 वर्षीय बेटी मौके पर मृत पाए गए।

वॉशिंगटन।  अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों एक जनरल स्टोर में मृत पाए गए। दोनों इस जनरल स्टोर पर काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है। वहीं भारतवंशी व्यक्ति और उसकी बेटी की हत्या की खबर से अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में शोक की लहर है।

जनरल स्टोर में मारी गईं गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदीप कुमार पटेल और उनकी बेटी वर्जीनिया में लैंकफोर्ड हाइवे पर स्थित एकोमैक काउंटी में एक स्टोर पर काम करते थे। स्टोर में ही गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां प्रदीप कुमार पटेल (56 वर्षीय) मृत पाए गए और उनकी 24 वर्षीय बेटी मौके पर घायल अवस्था में मिली। दोनों को गोलियां मारी गईं थी। इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि दोनों बाप-बेटी अपने रिश्तेदार के स्टोर पर काम करते थे। भारतीय मूल के पिता-पुत्र की हत्या की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई तो भारतवंशी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Share This Article
Leave a comment