AAP विधायक आतिशी के वायरल वीडियो पर  पंजाब DGP बोले- मामला ऑनगोइंग; डीजीपी का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग का

- Advertisement -
Punjab Government
चंडीगढ़- दिल्ली की पूर्व CM व AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वायरल वीडियो को लेकर पंजाब के DGP गौरव यादव ने मामला ऑनगोइंग कहते हुए सवालों के ज्यादा जवाब नहीं दिए। डीजीपी चंडीगढ़ में अमृतसर के सरपंच मर्डर केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। जालंधर में वीडियो शेयर करने पर केस दर्ज किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि DGP का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग का होता है। बाकी चीजें जिला स्तर पर होती हैं। दिल्ली विधानसभा के नोटिस को लेकर भी DGP ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

बता दें कि दिल्ली की BJP सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं ने आतिशी का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें कहा गया कि उन्होंने सिख गुरू का अपमान किया है। इस मामले में जालंधर में पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। जिस पर दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के DGP गौरव यादव, स्पेशल डीजीपी (साइबर क्राइम) वी. नीरजा और जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को नोटिस जारी कर दिया।

Share This Article
Leave a comment