ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगा ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’, 70 देशों के निवेशक और क्रेता होंगे शामिल”

- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली, 25 सितंबर: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के दूसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जो प्रदेश के उद्यमियों के लिए संभावनाओं का एक नया द्वार खोलने का अवसर होगा। इस मेगा शो का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे, जो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा। यह ट्रेड शो न केवल प्रदेश के व्यापारिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने का अनूठा अवसर भी प्रदान करेगा। इस ट्रेड शो में 70 से अधिक देशों के 350 से अधिक क्रेता, निवेशक, और व्यापार विशेषज्ञ भाग लेंगे, जिन्होंने पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है। इस शो में उत्तर प्रदेश की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ उद्योग और व्यापार में उसकी बढ़ती संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन राज्य के परंपरागत शिल्प, कला, व्यंजन, और संस्कृति की विशेषताओं को वैश्विक मंच पर पेश करेगा, जिससे प्रदेश के उद्योगों और व्यापारिक समुदाय को नई संभावनाओं और संपर्कों का लाभ मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment