राष्ट्र निर्माण के संकल्प से सजा ABVP का गौरवशाली सफर: अमित शाह

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – राष्ट्रभक्ति के संस्कारों से विद्यार्थियों को सींचने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ।
आपातकाल के विरुद्ध व्यापक आंदोलन हो या पूर्वोत्तर में घुसपैठ की समस्या को राष्ट्रीय चिंता का विषय बनाना हो, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने कार्यों के माध्यम से देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों व ज्ञान, शील और एकता के मंत्र के साथ युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के कार्य में ABVP और भी अधिक सफलता प्राप्त करे, ऐसी कामना करता हूँ।

Share This Article
Leave a comment