ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ: वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा-PM मोदी

पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग ली। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।
- Advertisement -
Punjab Government
नई दिल्ली । न्यूज एजेंसी ANI ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट दी है कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। दोनों देशों के आर्मी ऑपरेशन महानिदेशकों (DGMO) के बीच ही बातचीत हुई है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा।

वहां से अगर गोली चली तो हम यहां से गोला चलाएंगे। सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने 26 जगहों पर हमला किया था। भारत ने भी इसका जोरदार जवाब उनके ठिकानों पर हमले करके दिया। मोदी ने कहा- कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब सिर्फ एक मामला बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस करना। इसके अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है।

अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं तो हम बात कर सकते हैं। मेरा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

Share This Article
Leave a comment