छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग के बीच हुआ आईईडी ब्लास्ट, घायल हुए CRPF के डिप्टी कमांडेंट 

- Advertisement -
Punjab Government

यूबीजीएल का गोला फटा

उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में (यूबीजीएल) अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर का गोला फट गया। इसकी चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 196 वीं बटालियन का जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, यह घटना भैरमगढ़ के चिह्का गांव के पास की है। घायल सीआरपीएफ का सहायक कमांडेट को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया है जहां उनका इलाज     जारी है।

ऐसे हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि, जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए आउटर कोर्डेन में तैनात था। इस दौरान एक्सीडेंटली यूबीजीएल का गोला फट गया और जवान घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी है।

Share This Article
Leave a comment