अहमदाबाद विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चपेट में आए मेडिकल हॉस्टल से छात्रों के कूदने का डरावना वीडियो वायरल

- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली।  गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चपेट में आए मेडिकल हॉस्टल से छात्रों के कूदने का डरावना वीडियो सामने आया है। इन वीडियो में छात्र हॉस्टल की तीसरी मंजिल से चादर और बालकनी में लगी लोहे की जाली से कूद रहे हैं। हालांकि अखंड केसरी इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि, एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट ही बाद रिहायशी इलाके में मौजूद मेडिकल हॉस्टल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान हादसे में 274 लोगों की मौत

12 जून को हुए इस हादसे के दौरान विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं मेडिकल हॉस्टल पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हॉस्टल और आसपास मौजूद तकरीबन 30 लोग भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। बता दें कि, एअर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 52 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार था।

हादसे के बाद डीएनए के जरिए शवों की जांच

इस हादसे के बाद विमान में आग लगी और घटनास्थल में तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों के शव बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद गृहमंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीएनए मिलान के बाद ही शवों की पहचान और परिजनों को शव सौंपे जाएंगे।

घटना के अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। फिलहाल डीएनए जांच के जरिए शवों की पहचान और परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि, विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया था।

Share This Article
Leave a comment