जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 8 चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को किए गए वापस

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर।  कमीश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों की ओर से मोबाइल फोन खो जाने और चोरी होने की शिकायतें प्राप्त होने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व एडीसीपी श्री परमजीत सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया। टीम ने तकनीकी सहयोग और उन्नत साधनों का प्रयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से यह मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों में खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। सीपी जालंधर ने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि जनता का भरोसा बनाए रखा जा सके। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं या सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय पर फोन की बरामदगी सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
Leave a comment