सीएम मान के अल्टीमेटम पर लौटे तहसीलदार : जालंधर में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म,

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर। पंजाब के जालंधर में सामूहिक छुट्‌टी पर गए जिला रेवेन्यू अधिकारियों के बाद अब राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने कार्रवाई करने को सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी किए कि जिले के सभी सब-रजिस्ट्रार और संयुक्त सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का रजिस्ट्रेशन कार्य PCS अधिकारियों की देखरेख में करवाया जाएगा।

डीसी के आदेश जारी करने के कुछ देर बाद ही हड़ताल पर गए सभी तहसीलदार अपने काम पर शाम के वक्त ही वापस लौट आए। शाम पांच बजे सभी तहसीलदार काम पर लौट आए थे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल भी तहसील ऑफिस जायजा लेने के लिए पहुंचे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए जालंधर के डीसी अग्रवाल ने ये फैसला लिया था। डीसी के पास अधिकार है कि वह रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 की धारा 12 के तहत अपने ये आदेश जारी कर सकते हैं।

शाम तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम

डीसी अग्रवाल द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का समय दिया गया है। वहीं, उन्होंने सभी जिले की तहसीलों में काम ना बंद करने के आदेश जारी किए है। वहीं पंजाब सरकार ने राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजपत्रित अधिकारियों तहसीलदार के स्थान पर कानूनगो रजिस्ट्री करेंगे।

Share This Article
Leave a comment