पंजाब में गैंगस्टरों पर निर्णायक वार: कल से शुरू होगा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0, 72 घंटे तक 12 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा, DGP गौरव यादव ने दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
Punjab Government

चंडीगढ़, 8 फरवरी 2026 — पंजाब में लगातार बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम कसने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस एक बार फिर बड़े और निर्णायक एक्शन के लिए तैयार है। राज्य भर में कल यानी 9 फरवरी सुबह 8 बजे से **ऑपरेशन प्रहार 2.0** की शुरुआत की जाएगी, जो लगातार 72 घंटे तक चलेगा। इस व्यापक अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में करीब **12 हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी** मैदान में उतरेंगे, जबकि सीनियर अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान **डीजीपी गौरव यादव** ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस का लक्ष्य राज्य को पूरी तरह **गैंगस्टर और अपराध मुक्त** बनाना है। उन्होंने कहा कि जो अपराधी सरेंडर करना चाहते हैं, उनके लिए अभी भी मौका है, लेकिन जो कानून से भाग रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान सभी जिलों में तैनात सीनियर अधिकारियों की **अकाउंटेबिलिटी और रिस्पॉन्सिबिलिटी तय** की गई है और उन्हें खुद फील्ड में उतरकर कार्रवाई की निगरानी करनी होगी। पंजाब पुलिस का यह विशेष अभियान गैंगस्टर नेटवर्क, हथियार तस्करी, नशा तस्करी और संगठित अपराध पर करारा प्रहार करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा, ताकि प्रदेश में अमन-चैन और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment