IIT बाबा अभय सिंह  ने लाइव आकर सुसाइड करने की क्यों दी धमकी, जानिए क्या है माजरा…

- Advertisement -
Punjab Government

शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

जयपुर। जयपुर पुलिस ने रविवार को IIT बाबा अभय सिंह को डिटेन किया। बाबा की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल में छापा मारा और उन्हें हिरासत में लिया।शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाबा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बाबा के पास से गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।

सोशल मीडिया पर दी धमकी

पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment