है। आरोपी सुखा, जो पहले वहीं सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था, उसकी एंट्री ईस्टवुड विलेज में बैन थी। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखा वासी गांव तल्हण और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ इरादा कत्ल की धारा 307, 323, 148, 149, 25-54-59 असला एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी को छह महीने पहले नौकरी से निकाला गया था और उसी वजह से रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
झगड़ा करने के चलते सुखा को नौकरी से हटाया गया था
गांव माधोपुर के रहने वाले बूटा राम ने बताया कि सुखा गांव तल्हण का रहने वाला है और उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता था। करीब छह महीने पहले ड्यूटी के दौरान साथियों और आने-जाने वालों से झगड़ा करने के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था। बूटा राम ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सुखा ईस्टवुड विलेज पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद बाउंसरों ने उसे रोका और कहा कि उसकी एंट्री बंद है। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और बहस करने लगा। लोगों की भीड़ होने के कारण टीम के लोगों ने उसे साइकिल स्टैंड की ओर ले जाकर समझाने की कोशिश की।
सिक्योरिटी गार्ड संदीप कुमार पर हमला कर दिया
इसी दौरान, सुखा के पीछे 5-6 लोग तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने अचानक सिक्योरिटी गार्ड संदीप कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक लंबे बालों वाले युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली संदीप की जेब में पड़े मोबाइल से टकराई और फिर उसकी पेट पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर मौके से अपने साथी सुखा को लेकर सफेद रंग की आई-20 (PB08 DY 8903) में बैठकर फरार हो गए।
घायल की हालत गंभीर
घायल गार्ड संदीप के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले 4-5 साल से ईस्टवुड विलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। हमले के दौरान उसके सिर पर दात्तर से वार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। है। घायल गार्ड रामामंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है उसका उपचार चल रहा है।
