एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

- Advertisement -
Punjab Government

 ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रभावी कार्रवाई की।

 

मई 08, नई दिल्ली:- ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूल्ला, उरी और अखनूर क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का इस्तेमाल करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

वही आम नागरिकों के घरों को काफी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया किस तरह पाकिस्तान की ओर से ये गोलाबारी कल डेढ़ बजे से शुरू हुई थी। वे कल रात को भाग गए थे। डर की वजह से वे आज सुबह वापस आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है और दूसरे गांव में भी बहुत नुकसान हुआ है।

पहलगाम के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन कर रही है और एयर स्ट्राइक के बाद भी उसकी नापाक हरकतें जारी हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पूर्वी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment