जलंधर पूरी तरह सुरक्षित, सामान्य रूप से कार्य बहाल — डिप्टी कमिश्नर का संदेश

- Advertisement -
Punjab Government

Jalandhar:- 11 मई सुबह 7:20 बजे डिप्टी कमिश्नर जलंधर हिमांशु अग्रवाल (IAS) द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से एक आधिकारिक संदेश जारी किया गया, जिसमें उन्होंने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि जलंधर में सब कुछ सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियों से प्राप्त प्रमाणिक जानकारी के अनुसार, वर्तमान में किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है और सभी नागरिक अपने दैनिक कार्य पूर्व की भांति सुचारु रूप से कर सकते हैं। सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने सावधानी के तौर पर नागरिकों से अपील की कि वे पटाखे चलाने, ड्रोन उड़ाने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट संदेशों को साझा करने से परहेज करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार के खतरे की कोई सटीक जानकारी प्राप्त होती है, तो जिला प्रशासन द्वारा तुरंत उचित कार्रवाई करते हुए सभी को सूचित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संयम बनाए रखें। पंजाब सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment