पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार : मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया

- Advertisement -
Punjab Government

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तेज बुखार के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि भगवंत मान को थकावट और दिल की धड़कन धीमी होने की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया। अभी उनकी हालत स्थिर है।भगवंत मान 2 दिन पहले बीमार हुए थे। जिस वजह से उनका AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने का कार्यक्रम भी टल गया था। इसके बाद से उनका चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ही इलाज चल रहा था।

फोर्टिस अस्पताल में जाते मुख्यमंत्री भगवंत मान। इनसेट में उनकी फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फोर्टिस अस्पताल में जाते मुख्यमंत्री भगवंत मान। इनसेट में उनकी फाइल फोटो।

उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा। इसके बाद शाम को तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी।

भगवंत मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी।
भगवंत मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी।

केजरीवाल ने कहा था- उन्हें ड्रिप लगी

बाढ़ को लेकर भगवंत मान पूरे राज्य में प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार (3 सितंबर) रात को उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी। गुरुवार को उन्हें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ गुरदासपुर जाना था, लेकिन वह नहीं गए। तब सुल्तानपुर लोधी में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान साहब की सेहत ठीक नहीं है, उन्हें ड्रिप लगी हुई है। इसके बाद मान के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

4 सितंबर को अरविंद केजरीवाल, भगवंत सिंह मान से मिलने के लिए पहुंचे थे।
4 सितंबर को अरविंद केजरीवाल, भगवंत सिंह मान से मिलने के लिए पहुंचे थे।

पिछले साल फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ था

पिछले साल भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई थी। 26 सितंबर 2024 को उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप में पता चला कि उनके फेफड़े की धमनी में सूजन है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर भी बदल रहा था।

बाद में जांच में उन्हें लैप्टोस्पायरोसिस नाम का इन्फेक्शन निकला, जो बारिश और गंदे पानी से फैलने वाले बैक्टीरिया से होता है। डॉक्टरों ने एंटीबायोटिक दवाओं से उनका इलाज शुरू किया और कुछ दिनों तक उन्हें निगरानी में रखा। 29 सितंबर 2024 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Share This Article
Leave a comment