BREAKING: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे लाइन पर धमाका, सरहिंद में मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त

सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके में क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक के स्लीपर।
- Advertisement -
Punjab Government
फतेहगढ़ साहिब– गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है।

यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है। मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे लाइन का लगभग तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। रेलवे ट्रैक और उसमें लगे स्लीपर के टुकड़े हो गए।

धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। रात में ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरुस्त किया। धमाका होने की पुष्टि पुलिस के अधिकारी भी कर रहे हैं। धमाका कैसे हुआ? इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एंगलों से जांच करनी शुरू कर दी है।

धमाका इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक के कई स्लीपर्स के टुकड़े हो गए।
धमाका इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक के कई स्लीपर्स के टुकड़े हो गए।
धमाके से रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा है।
धमाके से रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा है।
Share This Article
Leave a comment