पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक : पंजाब में बाढ़ आपदा पीड़ितों की मदद व सहुलियतों पर होगी चर्चा

- Advertisement -
Punjab Government

चंडीगढ़। बाढ़ प्रभावित पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। पंजाब में बाढ़ आपदा की वजह से 57 लोगों की जान चली गई है। ऐसे में सरकार की तरफ से पीड़ितों की मदद और उन्हें तमाम सहुलियतें पहुंचाने के मकसद से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इससे पहले सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद का एलान किया जा चुका है। किसानों की खराब फसल के लिए 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त घरों, मारे गए मवेशियों के लिए भी पीड़ितों को मुआवजा राशि की घोषणा की गई है।

Share This Article
Leave a comment