मेयर विनीत धीर ने सीवरेज बोर्ड अधिकारियों को नोटिस जारी कर किया तलब; 10 साल पुरानी सीवर लाइन से निकल रहे ईंट-पत्थर, धीर ने कहा लापरवाही के लिए देना होगा जवाब

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर। राजन शारदा

पंजाब के जालंधर में नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस जारी कर तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसार विनीत धीर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कपूरथला रोड पर 10 साल पहले बिछाई गई सीवर पाइपलाइन से शटरिंग, दीवारों के ईंटें और पत्थर निकलने लगे।

नगर निगम मेयर विनीत धीर ने कहा- अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले 10 वर्षों से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। पिछले कई वर्षों से बस्ती बावा खेल, राज नगर और आसपास के इलाकों के निवासियों को सीवरेज व्यवस्था की मरम्मत के लिए कई बार प्रदर्शन करना पड़ा है।

मेयर विनीत धीर ने कहा- सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया गया है और उन्हें इस लापरवाही के लिए जवाब देना होगा। आपको बता दें कि कपूरथला रोड पर 2014 से 2016 के बीच नई सीवर लाइन बिछाई गई थी।

कई सालों से सीवर ब्लॉकेज की समस्या को देखते हुए जब सीवर लाइन की सफाई की गई तो सफाई के दौरान तख्त, पत्थर, ईंटें और पत्थर निकल आए। जिससे सीवरेज ब्लॉक हो गया। पिछले सात सालों में सीवर लाइन ब्लॉक होने की वजह से कई कॉलोनियों और बस्तियों में सड़कों पर सीवेज जमा रहा और बारिश के दौरान यह सीवेज लोगों के घरों में भी घुस गया।

Share This Article
Leave a comment