छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ CBI का एक्शन

- Advertisement -
Punjab Government

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात ह

मार्च 26, छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है। उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात को किया गया है।

दरअसल, 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्र्राफ़्टिंग कमेटी” की बैठक में भाग लेने के लिए भूपेश बघेल का आज दिल्ली आने का कार्यक्रम था, लेकिन उनके रवाना होने से पहले ही CBI की टीम उनके घर पहुंच गई।

इसके अलावा सीबीआई की टीम कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, भूपेश बघेल के पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, IPS आरिफ़ शेख़, IPS आनंद छाबड़ा ,IPS अभिषेक पल्लव, IPS प्रशांत अग्रवाल और ASP अभिषेक माहेश्वरी के यहां भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, इन लोगों से महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दरअसल 2,161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच चल रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बघेल के घर के बाहर जमा होकर विरोध भी किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment