सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी का फोटो : भाजपा ने कहा, ये जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत- महिलाओं का अपमान

- Advertisement -
Punjab Government
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। इस सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी का फोटो लगा है। लिखा है, ‘माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना।  बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘बिहार में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को घर-घर जाकर सेनेटरी पैड दिया जाएगा।’ भाजपा ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ये जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत है। बिहार की महिलाएं गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका स्वाभिमान नहीं मरा है।

बीजेपी का सवाल- क्या कांग्रेसी अपने घर में ये सेनेटरी पैड देंगे

सेनेटरी नैपकिन के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी होने के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इससे घिनौनी हरकत और कुछ भी नहीं हो सकती। इसे मैं शर्मनाक नहीं कहूंगा.. क्या कांग्रेसी नेता ये सेनेटरी पैड अपने घर में जाकर देंगे, जिसमें राहुल गांधी का चेहरा चमक रहा है, और ये लोग चले हैं बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने।

राहुल गांधी विज्ञापन स्टार बन गए हैं। सेनेटरी पैड का अब विज्ञापन कर रहे हैं। राजनीति छोड़ दीजिए और कुछ और कर लीजिए। बेहूदगी की हद हो गई मैं इसे घिनौनी हरकत कहूंगा। और ये लोग चले हैं राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने। और कांग्रेसी इसका समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस हम लोगों से कहती कि राहुल गांधी को पप्पू क्यों बुलाते हैं। इससे बड़ी पप्पूगीरी कहीं देखी है।

Share This Article
Leave a comment