फायदा: दिवाली से पहले 1.15 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को गिफ्ट, केंद्र ने 3% DA बढ़ाया

- Advertisement -
Punjab Government

DA Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार ने उन्हें दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की है। अब यह भत्ता 42% से बढ़ाकर 45% हो गया है और कर्मचारियों को इस वृद्धि का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस निर्णय को हरी झंडी दी गई, सरकार के इस फैसले से देशभर के 1.15 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

हर महीने सैलरी में होगा इतना इजाफा?

इस बढ़ोतरी से एक एंट्री-लेवल कर्मचारी, जिसकी मासिक आय 18 हजार रुपए है, उसकी तनख्वाह में 540 रुपए का इजाफा होगा। महंगाई भत्ते की यह बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) पर आधारित है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करना है।

पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का का लाभ

साथ ही, पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में 3% की वृद्धि मिलेगी। इससे पहले मार्च 2024 में महंगाई राहत में 4% की वृद्धि की गई थी, जो फरवरी में प्रभावी हुई, जिससे पेंशनर्स के लिए DA और DR दोनों 50% हो गए थे।

7वें वेतन आयोग के निर्देशों के मुताबिक हुई वृद्धि

यह फैसला खास तौर पर त्योहारी सीजन से पहले लिया गया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के साथ-साथ कुछ हद तक महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी। बता दें कि महंगाई भत्ते की गणना 7वें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाती है और यह साल में दो बार (1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू) की जाती है। लेकिन इस बार कुछ देरी के कारण जुलाई की बढ़ोतरी को त्योहारी सीजन से पहले लागू किया गया है।

7वें वेतन आयोग के तहत DA कैल्कुलेशन फॉर्मूला

DA का कैल्कुलेशन श्रम विभाग द्वारा मासिक रूप से प्रकाशित औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर किया जाता है। वेतन आयोग के अंतर्गत DA की गणना की विधि इस प्रकार है:- 7वां CPC DA % = [{पिछले 12 महीनों के लिए AICPI-IW (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

Share This Article
Leave a comment