पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 162 मुलाजिमों का तबादला, 65 डीएसपी भी बदले

- Advertisement -
Punjab Government

पंजाब में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने कुल 162 पुलिस मुलाजिमों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया है

चंडीगढ़। पंजाब में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने कुल 162 पुलिस मुलाजिमों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर किए गए पुलिस कर्मियों में 65 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी हैं। वहीं 97 दूसरे मुलाजिम भी शामिल हैं।

सरकार की तरफ से रविवार दोपहर में मुलाजिमों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। मोहाली डीएसपी दमन बीर सिंह को संगरूर के धूरी भेजा गया है। वहीं ट्रांसफर किए गए अन्य अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
Share This Article
Leave a comment