फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती इलाके में  15 किलो हेरोइन पकड़ी: पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप, तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Punjab Government

चडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी है। फिरोजपुर पुलिस ने खुफिया जानकारी पर आधार पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15.775 किलो हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के हबीबवाला के रहने वाले सोनू सिंह के तौर पर हुई है।  प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह ड्रग नेटवर्क कपूरथला जेल में बंद एक आरोपी के इशारों पर चल रहा था। वहीं, बरामद की गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
Share This Article
Leave a comment