पाकिस्तान में यात्री ट्रेन हाईजैक : आतंकियों ने  यात्रियों को बनाया बंधक

Pakistan Train Hijack Update: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस पर हमला कर सेना, पुलिस, एटीएफ और आईएसआई के 120 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया है।

Pakistan Train Hijack Update: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने मंगलवार (11 फरवरी) को यात्री ट्रेन हाईजैक कर लिया है। आतंकी हमले में ट्रेन ड्राइवर घायल हो गया है। ट्रेन में 400 से अधिक यात्री सवार हैं। आतंकवादियों ने बयान जारी कर छह सैन्यकर्मी मारे जाने और 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस पर हमला हुआ है। बंधक बनाए गए लोगों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के कर्मचारी शामिल हैं। यह लोग छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे।

आतंकवादियों ने जारी बयान में यह भी बताया कि महिला, बच्चों और बलूच यात्रियों को उन्होंने रिहा कर दिया है। शेष बंधक पाकिस्तानी सेना के सेवारत कर्मचारी हैं। हालांकि, बलूच के अधिकारी और रेलवे ने अब तक हताहतों की संख्या और बंधकों की स्थिति की पुष्टि नहीं की है।

Share This Article
Leave a comment