ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पर्थ पहुंची टीम इंडिया

 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पर्थ पहुंच गई है। पर्थ वनडे से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर की तिकड़ी मैदान पर एक-साथ नजर आई है।

 

 

अक्टूबर 17, नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पर्थ पहुंच गई है। पर्थ वनडे से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर की तिकड़ी मैदान पर एक-साथ नजर आई है। पर्थ में रोहित शर्मा को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर के साथ गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया।

 

 

इस सेशन में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी भी की।  रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही दिग्गजों ने लगभग आधे घंटे तक साथ-साथ बल्लेबाजी की। भारतीय टीम 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए बुधवार और गुरुवार को पर्थ पहुंची थी।

 

सीरीज का पहला मैच पर्थ में 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा। वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Share This Article
Leave a comment