42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

भारत पेट्रोलियम मुंबई और इंडियन ऑयल मुंबई की टीमें सेमीफाइनल में

भारत पेट्रोलियम मुंबई ने आर्मी इलेवन दिल्ली को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया

इंडियन ऑयल मुंबई ने पंजाब पुलिस जालंधर को पेनल्टी शूटआउट में 8-7 से हराया

 

जालंधर, 30 अक्टूबर (अंकित भास्कर):- इंडियन ऑयल मुंबई और भारत पेट्रोलियम मुंबई की टीमें 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँच गईं। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। 31 अक्टूबर को पहले सेमीफाइनल में इंडियन रेलवे दिल्ली और इंडियन नेवी मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत पेट्रोलियम मुंबई का सामना इंडियन ऑयल मुंबई से होगा।

पहला क्वार्टर फाइनल भारत पेट्रोलियम मुंबई और आर्मी इलेवन दिल्ली के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। हाफ टाइम के बाद, चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में आर्मी के आतिश डोडरी ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। 50वें मिनट में भारत पेट्रोलियम के शाहरुख अली ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। भारत पेट्रोलियम मुंबई ने पेनल्टी शूटआउट 3-0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पंजाब पुलिस जालंधर और पिछले साल की विजेता इंडियन ऑयल मुंबई के बीच खेला गया। खेल के दूसरे और सातवें मिनट में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह ने दोनों पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पंजाब पुलिस को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक पंजाब पुलिस 2-0 से आगे थी। खेल के 31वें मिनट में इंडियन ऑयल के सुनील यादव ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 1-2 कर दिया। खेल के 35वें मिनट में इंडियन ऑयल के गुरजिंदर सिंह 52वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। खेल के अगले ही मिनट में इंडियन ऑयल के तलविंदर

Share This Article
Leave a comment