जालंधर। जालंधर में एक कंपनी में वुडलैंड कंपनी के नकली जूते बनाने का मामला सामने आया है। वुडलैंड कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने नकली ब्रांड बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में वुडलैंड कंपनी के नकली जूते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बताया गया कि जूता जलंधर के सुच्ची पिंड स्थित कंपनी में बनाया जा रहा था। वुडलैंड कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि काफी समय से नकली जूते बेचने की सूचना मिल रही थी। वह कई माह से इसकी जांच कर रहे थे। इसके बाद उन्हें पता चला कि जालंधर के सुच्ची पिंड में स्पीडवेज टायर ट्रेड कंपनी द्वारा वुडलैंड के नकली जूतों की सप्लाई की जा रही है।
रामामंडी पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की सूचना संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को दी गई। रामामंडी की पुलिस ने सुच्ची पिंड में कंपनी पर रेड करके भारी मात्रा में वुडलैंड के नकली जूते बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
