नए ट्रांसफर ऑर्डर के अनुसार साहिल चौधरी, जो अब तक SHO डिवीज़न नंबर 5 के पद पर तैनात थे, उन्हें अब SHO डिवीज़न नंबर 8 पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही यादविंदर सिंह को SHO डिवीज़न नंबर 8 से हटाकर SHO डिवीज़न नंबर 5 का चार्ज सौंपा गया है।
SHO धाना डिवीज़न नंबर 6 पर अजैब सिंह को उनके पद से रिलीव कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं बलविंदर कुमार, जो पहले भी डिवीज़न नंबर 6 में रह चुके हैं, अब आधिकारिक रूप से SHO डिवीज़न नंबर 6 नियुक्त किए गए हैं।

ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी
ट्रांसफर लिस्ट में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह का नाम भी शामिल है, लेकिन उनके लिए नई पोस्टिंग का जिक्र नहीं किया गया है। मनजिंदर सिंह, जो SHO रामा मंडी थे,उन्हें हटाकर इंचार्ज स्टाफ स्पेशल सेल बनाया गया है। SHO कैंट रविंदर कुमार को उनके पद से रिलीव कर दिया गया है, लेकिन नई तैनाती अभी तय नहीं है। उनकी जगह हरभजन लाल को पुलिस लाइन से निकालकर SHO कैंट बनाया गया है।
पुलिस कमिश्नर के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत चार्ज हैंडओवर कर अपनी नई जिम्मेदारी संभाले। इस फेरबदल से जालंधर पुलिस के स्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जो आने वाले दिनों में शहर की सुरक्षा रणनीति पर असर डाल सकती है
