जालंधर– जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता विनोद धीर निधन हो गया है। आज उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत टैगोर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मेयर के पिता विनोद धीर शव अस्पताल से घर ले गए है। परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं किया गया है। विनीत धीर जालंधर कंज़ क्षेत्र के रहते है। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, दीपक बाली, सैंट्रल हलके के प्रभारी नीतन कोहली,काकू आहलुवालिया ने सहित अन्य नेताओं मेयर विनीत धीर के साथ शोक जताया।
