

घर में घुसकर जबरन उठाने का आरोप
महिला ममता ने बुलाया कि उसके बेटे और बहू में झगड़ा था। तिलक नगर की रहने वाली बहू ने इस मामले को लेकर थाने में कंप्लेंट थी। पुलिस सुबह सवा 7 बजे के करीब आई और सोए हुए बेटे को पकड़ लिया। इसका विरोध किया तो पुलिस ने मारपीट की। हम इस मामले में 1 दिन पहले थाने में भी गए थे, लेकिन पुलिस नहीं मिली। ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर न केवल युवकों को जबरन उठाने की कोशिश की। वह बीच-बचाव करने आई तो उसे घर के कमरे के अंदर थप्पड़ मारा। गले और बालों से पकड़कर घसीटा।

महिला ने पुलिस-बहू पर लगाए गंभीर आरोप… पुलिस ने गालियां निकालीं-थप्पड़ मारे
ममता ने बताया कि वह विधवा है। उसके दो बेटे हैं। बहू के साथ बड़े बेटे का झगड़ा है। बहू अपने मायके तिलक नगर में चली गई। इसके बाद उसने थाने में शिकायत कर दी। इस शिकायत को लेकर जांच चल रही थी। वह कई बार थाने भी गए लेकिन पुलिस वाले नहीं मिले। पुलिस बेटों को जान से मार देगी-ममता ने कहा कि बहू पुलिस पर बार-बार मेरे बेटे को अरेस्ट करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के डर के मारे बेटों को छिपाकर रखा था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मेरे बेटों को पकड़ने के लिए रेड कर दी। पुलिस ने उनको कमरों में घुसकर जबरन उठाने की कोशिश की। बच्चों को कपड़े तक डालने नहीं दिए गए। सोए हुए लोगों को उठाने के लिए पुलिस पहुंच गई। हमने विरोध किया तो हमें गालियां दी गईं। पुलिस मेरे बेटों को मार देना चाहती है। हमें पुलिस से खतरा है।
बहू बदचलन है, हमारे पास सारे सबूत
ममता ने कहा कि उसके बेटे की 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद हमने बहू को बहुत प्यार से रखा। वह किसी के साथ फोन पर बात करती थी। शादी के बाद पता चला की बहू बदचलन है और उसका दूसरी जगह भी चक्कर चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे ऐसा करने से रोका तोत वह बेटे के साथ झगड़ा करने लगी। अब वह झगड़ा कर मायके चली गई है और थाना भार्गव कैंप में शिकायत दे दी है। हमारे पास बहू के सारे सबूत हैं।
पुलिस पर पूरे मोहल्ले के सामने गुंडागर्दी करने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सरेआम गुंडागर्दी की है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस का व्यवहार अपराधियों जैसा था। परिवार का कहना है कि अगर कोई शिकायत थी, तो पुलिस को कानून के दायरे में रहकर जांच करनी चाहिए थी, न कि महिलाओं पर हाथ उठाना चाहिए था।
पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस की इस ज्यादती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।
