चन्नी की साइकिल यात्रा पर सियासी घमासान : चमकौर साहिब से निकले पायलट, AAP ने खर्च पर उठाए सवाल

- Advertisement -
लुधियाना– पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की आज से 8 दिवसीय ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा चमकौर साहिब से शुरू हुई। हालांकि, यात्रा शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के चमकौर साहिब से हलका इंचार्ज जसबीर सिंह गढ़ी ने यात्रा के लिए खरीदी गई 2,000 साइकिलों की खरीद पर सवाल उठाए हैं।

जसबीर सिंह गढ़ी ने चन्नी से सवाल पूछा है कि 2,000 साइकिलों की खरीद के लिए एक करोड़ रुपये कहाँ से आए? उन्होंने चन्नी से साइकिलों की खरीद के बिल सार्वजनिक करने की मांग की है और यह भी पूछा है कि क्या इनका टैक्स भरा गया है?हालांकि, चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से जसबीर सिंह गढ़ी के इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दूसरी ओर, चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले दिन की यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

उधर, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स, गैंगस्टर और हत्याओं के देखते हुए जनता अब मौजूदा राज्य सरकार से इंसाफ मांग रही है। इसी कारण कांग्रेस पंजाब में साइकिल यात्रा निकाल रही है। चरणजीत चन्नी हमारी केपेंन कमेटी के चेयरमैन है वह इस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। ये केपेंन सिर्फ कांग्रेस पार्टी की जीत का नहीं बल्कि पंजाब को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए निकाली जा रही है। सीएम भगवंत मान के पास अच्छा मौका था काम करने का लेकिन उन्होंने गंवा दिया है।

आज भी हर गंभीर मुद्दों पर भगवंत मान सिर्फ चुटकुले सुना देते है। वह जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे। कांग्रेस पार्टी लोगों के मुद्दों को पूरी जिम्मेवारी से आगे लेकर जाएगी। सचिन पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मजबूरी में टिकट घोषित की है क्योंकि उनके उम्मीदवार इधर-उधर जा रहे थे कुछ ने पार्टी छोड़ दी थी। कुछ भाजपा में चले गए। उन सभी को रोकने के लिए उन्होंने जल्दी टिकटों की घोषणा की।

कांग्रेस जल्द टिकटों की लिस्ट जारी करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, चन्नी ने सुबह 10:30 बजे गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और इसके बाद 11:00 बजे चमकौर साहिब स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। दोपहर के भोजन (लंच) के लिए यात्रा खमाणों पहुंचेगी और इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए समराला पहुंचेगी

चरणजीत सिंह चन्नी व जसबीर सिंह गढ़ी। - Dainik Bhaskarचरणजीत सिंह चन्नी व जसबीर सिंह गढ़ी।

चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा के सियासी मायने जानिए…

  • नशा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर प्रहार: चरणजीत सिंह चन्नी ने इस यात्रा को ‘जवानी संभाल’ नाम दिया है, जिसका मुख्य केंद्र मालवा क्षेत्र है। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मालवा में नशे का कारोबार और गिरती कानून-व्यवस्था बड़ा मुद्दा बन चुके हैं। चन्नी ने इस यात्रा का रूट जानबूझकर मालवा में रखा है, ताकि इन ज्वलंत मुद्दों को उठाकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा सके।
  • मालवा में खोया जनाधार पाने की उम्मीद: 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मालवा की 69 में से 66 सीटों पर एकतरफा परचम लहराया था, जबकि कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस को भरोसा है कि मालवा में ‘आप’ सरकार की नाकामियों को उजागर कर पार्टी फिर से वापसी कर सकती है। इसी दूरगामी रणनीति के तहत पहले राहुल गांधी ने यहां रैली की थी और अब चन्नी ने भी यहीं से यात्रा की कमान संभाली है।
  • युवाओं से सीधा संवाद व जुड़ाव: ‘जवानी संभाल’ नाम से साफ जाहिर है कि इस मुहीम का सीधा निशाना पंजाब का युवा वर्ग है। पारंपरिक रैलियों से हटकर साइकिल यात्रा के जरिए चन्नी धरातल पर उतरकर सीधे युवाओं और आम जनमानस से संवाद स्थापित करना चाहते हैं।
  • कांग्रेस में खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश: पंजाब कांग्रेस के भीतर जारी गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान के बीच चन्नी इस बड़े राज्यव्यापी अभियान के जरिए खुद को पार्टी के सबसे मजबूत जननेता और मुख्य चेहरे के तौर पर हाईकमान के सामने स्थापित करना चाहते हैं।
  • पार्टी के भीतर विरोधी गुटों को कड़ा संदेश: इस बड़े जनसंपर्क अभियान के जरिए वे संगठन के अंदर मौजूद अपने सियासी विरोधियों को अपनी जमीनी ताकत का अहसास कराना चाहते हैं कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का हुनर और जनाधार आज भी उनके पास कायम है।
  • अपने गढ़ को दोबारा साधना: श्री चमकौर साहिब से यात्रा का बिगुल बजाकर चन्नी अपने पुराने राजनीतिक गढ़ में कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय कर रहे हैं, ताकि प्रदेश संगठन पर उनका प्रभाव और दबदबा बरकरार रहे।
  • 2027 चुनाव से पहले हाईकमान के सामने दावेदारी: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी इस यात्रा की सफलता के जरिए पार्टी आलाकमान को यह संदेश देना चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस को जीत दिलाने और पार्टी का नेतृत्व करने के लिए वे ही सबसे सक्षम और असरदार चेहरा हैं।
Share This Article
Leave a comment