पंजाब में शराब के ठेके टूटे : 50% तक सस्ती शराब ने मचाई लूट : ठेकों पर उमड़ी भारी भीड़

जालंधरपंजाब में वित्तीय साल 2025-26 के लिए शराब ठेकों का आज आखिरी दिन है। इसे देखते हुए ठेकेदारों ने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए रेट गिरा दिए हैं। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट और मोहाली में शराब ठेकों पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कंधों पर पेटियां रखकर ले जाते हुए दिखे। पेटियों को छुपाकर ले जाने के लिए लोग कपड़े भी लिए दिखे।

आम तौर पर एक या दो बोतलें खरीदने वाले लोग भी पूरी पेटी खरीदकर ले गए। ठेकेदारों के मुताबिक शराब के रेट में सिर्फ आज के लिए 30 से 50% की कमी की गई है। इसलिए लोग पहले से कम दामों पर मिलने वाली शराब को छोड़कर प्रीमियम ब्रांडों पर फोकस कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में भी शराब के रेट कम हुए हैं, लेकिन यहां अभी लोग खरीदारी के लिए नहीं आए हैं। इसकी बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि चंडीगढ़ पुलिस ने कई जगहों पर नाकाबंदी कर दी है। पूरी पेटी किसी एक व्यक्ति के खरीदकर ले जाना गैरकानूनी माना जाएगा, इस वजह से लोग डरे हुए हैं।

दरअसल, आज मार्च के महीना का अंतिम दिन है। नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले पुराने स्टॉक को क्लीयर करना ठेकेदारों की मजबूरी होती है। जालंधर में इस बार यह सेल काफी चर्चा में है, क्योंकि रेट लिस्ट में बड़े ब्रांड्स की कीमतों में भी 30% से 50% तक की कमी देखी जा रही है। लोगों को डर है कि 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होने के बाद कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं, इसलिए वे अभी से शराब का स्टॉक करने में जुटे हुए हैं।

शराब के ठेकों पर जुटी भीड़

लुधियाना में शराब की पेटी कंधे पर रखकर ले जाते हुए व्यक्ति।
लुधियाना में शराब की पेटी कंधे पर रखकर ले जाते हुए व्यक्ति।
जालंधर के मिल्क चौक के पास स्थित शराब के ठेके पर लोगों की लंबी लाइन लगी।
जालंधर के मिल्क चौक के पास स्थित शराब के ठेके पर लोगों की लंबी लाइन लगी।
पेटी भर के शराब ले जाते लोग।
पेटी भर के शराब ले जाते लोग।
जालंधर के एक ठेके पर शराब के दाम का रेट चार्ट, जिसमें कीमतें कम की गई हैं।
जालंधर के एक ठेके पर शराब के दाम का रेट चार्ट, जिसमें कीमतें कम की गई हैं।
Share This Article
Leave a comment