प्रख्‍यात गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

- Advertisement -
Punjab Government

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

SHABD,AIR HQ, April 12, प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

गायिका की पौत्री ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर बताया कि आशा भोसले को सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण कल शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले का करियर आठ दशक से अधिक लंबा रहा और वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए ख्यात थीं। वे जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं।

 

Share This Article
Leave a comment