अमृतसर में पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग : स्कूटी से जा रहे ASI को 2 गोलियां मारकर हत्या

- Advertisement -
Punjab Government

अमृतस​र-  अमृतसर के मजीठा में आज सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक ASI की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने ASI को दो गोलियां मारीं। इसके बाद वे मौके से भाग गए।

गोलियां लगने से ASI गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने थोड़ी ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी।

मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी।

गुरदासपुर के रहने वाले थे ASI जोगा सिंह

पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग में तैनात ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के बांगर में गांव घणिए के रहने वाले थे। सुबह करीब 6 बजे वह अपनी स्कूटी (PB06BJ-6614) पर ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे। मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेरा।

इसके बाद उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI को 2 गोलियां लगीं। एक सीने के बाईं तरफ और दूसरी कमर पर। इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुबह का समय था, इसलिए उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका, जिससे उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही SSP सुहेल मीर कासिम, डीएसपी कमलमीत सिंह और एसएचओ करमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए हैं। गोलियों के खोल भी मौके से बरामद हुए हैं।

SSP सोहेल मीर ने ये बातें कहीं…

  1. SSP सोहेल मीर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर हमारे एक पुलिस मुलाजिम ASI जोगा सिंह की डेड बॉडी पड़ी हुई है। इस सूचना पर तुरंत मौजूदा SHO मजीठा मौके पर पहुंचे।
  2. वहां हमने डेड बॉडी का निरीक्षण किया तो गोली लगने के निशान पाए गए। इसके बाद तुरंत बॉडी को सिविल अस्पताल ट्रांसफर किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीमें पहुंच चुकी हैं और हमारी तकनीकी टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। मैं खुद भी मौके पर मौजूद हूं।
  3. यह सड़क काफी व्यस्त रहती है, इसलिए हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला हो, रोड रेज हो या कोई अन्य संभावित एंगल। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अपडेट साझा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment