जालंधर फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: महिला की गर्दन धड़ से अलग, 3 महीने पहले ही मिली थी नौकरी

हादसे में रोता महिला का पति।
जालंधर- जालंधर के थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला चपेट आ गई। हादसे में महिला की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों के अनुसार महिला मशीन पर काम कर रही थी। इस दौरान महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया और दुपट्टे के साथ महिला की गर्दन खींच गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया।

मृतका की पहचान 54 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। अर्चना के 3 बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की दिल्ली में शादी हुई है। दो लड़कों में 1 फैक्टरी में काम करता है। पति दुर्गानंद दास ने बताया कि पत्नी महिंद्रा इंटरप्राइज में करती थी। परिवार पर कर्ज था इसलिए 3 महीने पहले ही उसे नौकरी पर लगवाया था।

पत्नी की मौत के बाद विलाप करता पति।
पत्नी की मौत के बाद विलाप करता पति।

पति का रो-रोकर बुरा हाल

पति का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। पति ने आरोप लगाए है कि फैक्ट्री में बिना सेफ्टी के पत्नी सहित अन्य कर्मी काम कर रहे थे। पत्नी 3 माह से काम कर रही थी। पति ने कहा कि मौत के बाद अब फैक्ट्री मालिक समझौता करने दबाव बना रहे हैं।

इस दौरान उन्हें कहा गया है कि अगर आप समझौता नहीं करते तो FIR दर्ज की जाएगी। फैक्टरी में 20 से 25 कर्मी काम करते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई।

जालंधर की इस फैक्ट्री में हादसा हुआ।
जालंधर की इस फैक्ट्री में हादसा हुआ।

तुरंत मशीन बंद कर गर्दन को बाहर निकाला गया

महिला की गर्दन टूटने के बाद तुरंत कर्मचारियों ने मशीन को बंद किया और पुर्जों को खोलकर गर्दन को निकाला गया। घटना के बाद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ ने घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां ASI भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment