LPU में छात्रा से रेप के आरोप पर बवाल: यूनिवर्सिटी में आगजनी-तोड़फोड़, छात्रों ने हाईवे किया जाम

फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप के आरोप के बाद छात्रों ने तोड़फोड़ की।

जालंधर- पंजाब की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा रविवार को भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए।

छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई।

DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। स्टूडेंट्स ने कहा है कि FIR कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है।

फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप के आरोप के बाद छात्रों ने तोड़फोड़ की। - Dainik Bhaskar
हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की।
हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की।
स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने की कोशिश की।
स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने की कोशिश की।
यूनिवर्सिटी में आधी रात को स्टूडेंट्स ने जमा होकर हंगामा किया।
यूनिवर्सिटी में आधी रात को स्टूडेंट्स ने जमा होकर हंगामा किया।
स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे CCTV कैमरों को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश की।
स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे CCTV कैमरों को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश की।
स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट के सामने ही आग लगा दी।
स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट के सामने ही आग लगा दी।

जानिए, कैसे शुरू हुआ बवाल

  1. शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध मैसेज तेजी से फैला। दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के साथ रेप किया है। मैसेज वायरल होते ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया। वे हॉस्टल के बाहर जमा होने लगे।
  2. छात्रों ने देर रात सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का आरोप था कि कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इससे बाहरी लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। गुस्साए छात्रों ने कैंपस की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और एक जगह आग लगा दी।
  3. इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट की ओर बढ़े और वहां तोड़फोड़ की। मुख्य गेट से बाहर निकलकर छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना दे दिया। इससे हाईवे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

छात्रों का दावा- रेप पीड़िता ने सुसाइड किया

छात्रों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस छात्रा का है, जिसका रेप हुआ। आरोप है कि रेप की शिकायत छात्रा ने हॉस्टल वॉर्डन और मैनेजमेंट से की थी। उन्होंने छात्रा की सुनवाई नहीं की और उसे घर भेज दिया।

छात्रों का दावा है कि 2 दिन बाद छात्रा घर से यूनिवर्सिटी के हॉस्टल लौटी। इसके बाद उसी रात उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। हालांकि Akhandkesari छात्रों के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article
Leave a comment