जालंधर के भार्गव कैंप में आग का तांडव, घर का सामान जलकर राख; अफरा-तफरी के बीच चोर ने किया हाथ साफ

- Advertisement -
जालंधर– जालंधर के भार्गव कैंप इलाके के मुख्य बाजार में स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुख की बात यह रही कि जब पीड़ित परिवार और आसपास के लोग जान-माल बचाने में जुटे थे, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर परिवार का पर्स, ₹20,000 नकद, सोना और नया मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

मंदिर में जोत जलाने से भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य घर के मंदिर में जोत जलाकर नीचे चाय पीने आए थे। इसी दौरान ऊपर दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। - Dainik Bhaskarफायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

मोहल्ले वालों ने दिखाई समझदारी

फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन संकरी गलियों और बाजार में दुकानों के बाहर रखे अतिक्रमण (बेंच और सामान) के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में समय लगा। गाड़ी दूर ही खड़ी रह गई। ऐसे में मोहल्ले के युवाओं और पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाई। लोगों ने अपने घरों की टंकियों और बाल्टियों से पानी डालकर फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

मुसीबत के वक्त हुई चोरी

आग बुझाने और सामान बाहर निकालने की जल्दबाजी में परिवार ने अपने बैग और जरूरी सामान बाहर खड़े लोगों को पकड़ाया था। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर किसी ने ₹20,000 की सैलरी, जरूरी पहचान पत्र, सोने के जेवर और नया मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और इस चोरी ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है।स घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कौंसलर और भार्गव कैंप थाने के एसएचओ (SHO) मौके पर पहुंचे।

Share This Article
Leave a comment