जालंधर में पत्नी ने पति की रंगरलियों का किया पर्दाफाश: परिवार संग घर पहुंची, चप्पलों से पीटा; आपत्तिजनक सामान बरामद

- Advertisement -

जालंधर– जालंधर में पत्नी ने पति को युवती के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ा। युवती के साथ पति को देखकर पत्नी भड़क गई। उसने वहीं पर पति की थप्पड़ और चप्पल के साथ पिटाई कर दी। महिला अपने परिजनों के साथ रूम में पहुंची थी। परिजनों ने भी दामाद की पिटाई की। पिटाई करते का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान रूम से आपत्तिजनक सामान भी मिला।

पत्नी के मुताबिक पति 5 साल से युवती के साथ रिलेशन में है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पति को समझाया भी गया, लेकिन पति फिर भी नहीं माना। युवती अनमैरिड है।

महिला ने चप्पल के साथ पति की पिटाई की। - Dainik Bhaskarमहिला ने चप्पल के साथ पति की पिटाई की।

घर में पहुंची पत्नी पति को थप्पड़ मारती हुई।
घर में पहुंची पत्नी पति को थप्पड़ मारती हुई।

5 साल से युवती के साथ रिलेशन में पति

मामला सोमवार को जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में सामने आया। महिला मोनिका ने बताया कि उसके पति कुंवारी लड़की के साथ 5 साल से रिलेशन में है। लड़की पुडा कॉम्प्लेक्स में नौकरी करती है। परिवार में पहले भी कई बार इस बात को लेकर विवाद हो चुका है और उसके बाद समझौता भी हो चुका है।

जालंधर में किराए पर लिया मकान

महिला ने बताया कि समझौत के बाद भी पति समझता है। पति अमृतसर में नौकरी करता है। उसने जालंधर में ही मकान ले रखा है, यहां पर वह वह युवती के साथ रंग रलियां मनाता है।

महिला बोली- पति करता है मारपीट

महिला ने बताया कि पति कई सालों से उसके साथ मारपीट कर रहा है। युवती का रिश्ता पहले किसी और भी शादीशुदा युवक के साथ चक्कर था। उसका वीडियो भी मोबाइल में है। पति के माता-पिता को भी पता है, लेकिन वह भी कुछ नहीं कहते हैं।

दामाद की चप्पल से पिटाई करते मायके पक्ष के सदस्य।।
दामाद की चप्पल से पिटाई करते मायके पक्ष के सदस्य।।

परिवार के साथ रूम में पहुंची, पुलिस बुलाई

वहीं, मोनिका के भाई हनी अंगुराल ने बताया कि जीजा बहन को परेशान करता है। मंगलवार को भी जब आए तो वह उन्हें धमकाने लगा। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। जीजा गलती मानने की बजाए उन पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगा रहा है।

पति के फोन में युवती के आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका ने कहा कि पति के फोन में लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी हैं। पति ने दड़े सट्टे में पैसे जीतकर युवती को मकान खरीदकर दिया है। हंगामा होने पर युवती मौके से फरार हो गई। युवती रोजाना 5 बजे घर आती है और 7 बजे जाती है।

Share This Article
Leave a comment