सोने के लेन-देन ने दिवाली की रात मचाया खूनी तांडव: अमृतसर में युवक का कत्ल, ASI को भी लगीं 2 गोलियां

- Advertisement -
अमृतसर- अमृतसर में दिवाली की रात 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं वहां मौजूद ASI के पैर में भी 2 गोलियां लगने से वह भी घायल हो गए।

उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि सोने के लेन-देन के विवाद के बीच गोलियां चलाई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोने के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में अमृतसर में फायरिंग हो गई। कई लोगों ने समझौता करवाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बनी। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां फायरिंग हो गई।

अमृतसर में पुलिस अफसरों की जांच के दौरान बातचीत करते की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarअमृतसर में पुलिस अफसरों की जांच के दौरान बातचीत करते की फाइल फोटो।

मृतक प्रताप सिंह। -फाइल फोटो
मृतक प्रताप सिंह। -फाइल फोटो
एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI ने आरोपी को पकड़ लिया।
एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI ने आरोपी को पकड़ लिया।

पढ़ें क्या है पूरा मामला…

सोने के लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इससे विवाद बढ़ता गया।

युवकों ने गोलियां चलाईं, एक युवक की मौत

कुछ देर बाद मौके पर मौजूद युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग के दौरान ASI को लगी गोली

जिस वक्त फायरिंग हुई, पुलिस थाना बी डिवीजन के एएसआई हरनेक सिंह भी मौके पर मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उनके पैर में दो गोलियां लगीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ACP ने क्या बताया, जानिए…

ACP बोले- पहले से चल रहा था विवाद

ACP रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और गोली चलाने वाले युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाना बी डिवीजन की पुलिस को जांच सौंपी गई है। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

दूसरे पक्ष को 1400 ग्राम सोना दिया

एक तरफ दो सगे भाई थे और दूसरी तरफ भी दो भाई थे। चारों आपस में दोस्त थे। विवाद सोने के लेन-देन को लेकर था। आरोप है कि मृतक प्रताप सिंह ने दूसरे पक्ष को 1400 ग्राम सोना दिया था, लेकिन बाद में सोना वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन हो गई।

लोगों ने भी समझौते का प्रयास किया

इस मामले में कई गणमान्य लोगों ने भी बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक जगह आमने-सामने आ गए और उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।

पुलिस के पहुंचते ही एक पक्ष ने की फायरिंग

एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद हमारा ASI मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ASI के मौके पर पहुंचते ही एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI ने आरोपी को पकड़ लिया।

प्रताप सिंह को दो गोलियां लगीं, मौत

फायरिंग में प्रताप सिंह को दो गोलियां लगीं, जिनमें से एक छाती और दूसरी बाजू में लगी। गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह की मौत हो गई।

Share This Article
Leave a comment