संगरूर में PRTC बस का भीषण हादसा! ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

- Advertisement -
संगरूर– पंजाब के संगरूर में चंडीगढ़ जा रही PRTC बस बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पास ओवरब्रिज के कोने के टकराकर पलट गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 घायल हो गए। घायलों में 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बस सुबह करीब 4:30 बजे संगरूर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास एक ओवरब्रिज के नजदीक यह हादसा हो गया और बस झाड़ियों में जा घुसी।

रोडबेस बस ओवरब्रिज के कोने से टकराकर बेकाबू हो गई। - Dainik Bhaskarरोडबेस बस ओवरब्रिज के कोने से टकराकर बेकाबू हो गई।

बस का आगे का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। शीशे टूट गए।
बस का आगे का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। शीशे टूट गए।

ओवरब्रिज के कोने से टकराकर असंतुलित हुई बस

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह बस धूरी की तरफ से आ रही थी। अचानक बस ओवरब्रिज के एक कोने से टकराई, जिसके बाद ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने के बाद बस पक्की सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते की झाड़ियों में चली गई और पेड़ों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे और पीछे के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

घायल महिला को पटियाला के अस्पताल लेकर आया गया।
घायल महिला को पटियाला के अस्पताल लेकर आया गया।

घायल यात्री ने कहा- बस में अचानक 3 झटके लगे

अस्पताल में भर्ती एक घायल महिला यात्री ने बताया हमें पता ही नहीं चला कि बस किस चीज से टकराई। अचानक बस ने दो-तीन झटके खाए। हादसे में कई लोगों को गहरी चोटें आई हैं।

ड्राइवर ने लेट होने पर तेज दौड़ाई बस, दीवार से टकराकर खेतों में पलटी

संगरूर के DSP दलबीर सिंह संधू के मुताबिक, PRTC बस को संगरूर और पटियाला होते हुए चंडीगढ़ जाना था। ड्राइवर धुरी से सुबह 4:40 बजे देरी से रवाना हुआ था। समय की भरपाई करने के लिए वह बस को तेज और लापरवाही से चला रहा था। ड्रीमलैंड कॉलोनी से आगे मस्तुआना साहिब के पास बस पहले दाईं ओर पुल की दीवार से टकराई और फिर बाईं तरफ खेतों में पलट गई।

कोचिंग स्टूडेंट के बयान पर ड्राइवर के खिलाफ केस

हादसे में धुरी की रहने वाली दो महिलाओं और थलेस निवासी 55 वर्षीय मंजीत सिंह की मौत हुई है। कुल 26 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 10 को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 16 का इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़ में कोचिंग लेने वाले यात्री विनय कुमार के बयान पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए पोस्ट किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए पोस्ट किया।

सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

हादसे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, संगरूर में PRTC बस के दर्दनाक हादसे की खबर बहुत दुखदायी है। 3 कीमती जानों का नुकसान हुआ है। प्रशासन को सभी के मुफ्त इलाज की हिदायतें दी गई हैं। परमात्मा परिवारों को दुख सहने का बल दे।

पुलिस बोली-बस की रफ्तार तेज होने से हादसा हुआ

पुलिस अधिकारी मेहर सिंह के मुताबिक, हादसे के समय मौसम बिल्कुल साफ था और धुंध नहीं थी। शुरुआती जांच और यात्रियों के बयानों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment