अमित शाह के दौरे से पहले जालंधर में ‘BJP भगाओ’ अभियान : दीवारों पर नारे, पन्नू ने जारी किया संदेश

जालंधर में रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर लिखे स्लोगन, जिसे मिटा दिया गया है।

शाह जीटी रोड पर लिली रिजॉर्ट के पास परागपुर क्षेत्र में ‘नशामुक्त पंजाब’ यात्रा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दीवारों पर कालिख पोतकर इन नारों को मिटा दिया गया।

इनमें ‘भाजपा भगाओं’ और ‘पंजाब दा हल’ खालिस्तान लिखा मिला। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। वीडियो जारी करके पन्नू ने कहा कि यहां पर भाजपा का पहले दफ्तर होता था। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर नशे के आरोप लगाए है।

जालंधर में रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर लिखे स्लोगन, जिसे मिटा दिया गया है। - Dainik Bhaskar

जालंधर में रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर लिखे स्लोगन, जिसे मिटा दिया गया है।

वीडियो में पन्ने ने क्या कहा

डीसीपी बोले-सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही पुलिस

डीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि सुबह इसके बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। मामला दर्ज करके आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

जालंधर में बीजेपी की रैली के लिए तैयार पंडाल।
जालंधर में बीजेपी की रैली के लिए तैयार पंडाल।

63 एकड़ जमीन पर होगी रैली

बता दें, कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित महारैली करीब 63 एकड़ जमीन पर होगी। इसमें से अकेले 28 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पहले रैली 40 एकड़ मैं प्रस्तावित थी, फिर यह बढ़कर 50 हुई और अब लोगों के आने का अनुमान बढ़ने के बाद इसे 63 एकड़ में कर दिया गया है।

जालंधर रैली में होगा यात्राओं का समापन

भाजपा चार ‘नशामुक्त पंजाब यात्राएं’ निकाल रही है और चारों यात्राओं का समापन जालंधर की इसी रैली में होगा। इस कारण इसे अब तक की सबसे बड़ी रैली बनाने का दावा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार पंडाल पूरी तरह एयर कंडीशन्ड होगा और इसमें 25,000 से ज्यादा कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

कई जगह बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई

इसके लिए पंडाल के अंदर कई जगह बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। पंडाल के बाहर भी एलईडी की व्यवस्था होगी ताकि जगह भरने के बाद बाहर खड़े कार्यकर्ता भी भाषण सुन सकें। वाहनों की पार्किंग के लिए चार साइट तैयार की गई हैं। अनुमान है कि रैली में 3,000 से ज्यादा बसें और करीब 2,000 छोटे वाहन पहुंचेंगे। इसलिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था

पंडाल के पास वीआईपी पार्किंग होगी, जबकि 3 अन्य पार्किंग दोआबा, माझा और मालवा से आने वाले लोगों के रूट के हिसाब से अलग-अलग दिशाओं में बनाई जा रही हैं। सभी पार्किंग को इस तरह प्लान किया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो।

Share This Article
Leave a comment