LPU बवाल के 22 घंटे बाद सामने आईं प्रो-चांसलर: बोलीं- “स्टूडेंट्स हमारे पास क्यों नहीं आए?”

फगवाड़ा/जालंधर- पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है। यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने 7 मिनट का वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि ये सब करने से पहले स्टूडेंट्स उनके पास नहीं आए।

वहीं बवाल के बाद सोमवार सुबह यहां अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कपूरथला के DC और SSP से FIR की कॉपी, SIT और अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के लिए किए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

वहीं CM भगवंत मान ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके निर्देश पर DGP गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद DGP ने कहा-  पुलिस ने मिनिमम फोर्स यूज की। स्टूडेंट्स से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की गई। अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी गई है। वहीं हंगामे के बाद LPU को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जो स्टूडेंट्स अपने घर जाना चाहते हैं, वह पेरेंट्स को बुला लें। इसके बाद स्टूडेंट्स घर लौट रहे हैं।

यूनिवर्सिटी में मिड-टर्म एग्जाम रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, रविवार सुबह करीब 6 बजे से करीब 18 घंटे तक जाम रहा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे रविवार रात करीब 12 बजे खुल गया। इसी बीच हंगामे के दौरान मॉल से सामान लूटा गया, अज्ञात लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश की।

सोमवार सुबह LPU के बाहर हाईवे पर आवाजाही सामान्य है। यूनिवर्सिटी के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर मीडिया से बात की। एसएसपी गौरव तूरा ने पुलिस फोर्स को गाइड किया।
सोमवार सुबह LPU के बाहर हाईवे पर आवाजाही सामान्य है। यूनिवर्सिटी के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर मीडिया से बात की। एसएसपी गौरव तूरा ने पुलिस फोर्स को गाइड किया।

प्रो. चांलसर की अहम बातें…

  • स्टूडेंट्स हमारे पास क्यों नहीं आए?: रश्मि मित्तल ने कहा- LPU मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स के बीच फैमिली की तरह भरोसा है। जो हुआ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। कभी इसके बारे में सोचा नहीं था। स्टूडेंट्स के पास कई चैनल हैं, फिर भी वह ऐसा फील कर रहे थे तो हमारे पास क्यों नहीं आए।
  • सिर्फ अफवाहों पर भरोसा कर लिया: रश्मि मित्तल ने कहा- उन्होंने सिर्फ अफवाहों पर भरोसा कर लिया। मैं बहुत हर्ट फील कर रही हूं। इसके बाद ये सब कर दिया। इसके बीच में कुछ आउटसाइडर्स आ गया। इसके बाद उन्होंने कैंपस में दुकानें लूट लीं। हमें सोशल मीडिया को ब्लाइंडली फॉलो नहीं करना चाहिए।
  • हम साथ चेक कर सकते थे, ये नहीं होना चाहिए था: रश्मि मित्तल ने कहा- जिन्होंने चोरी की है, उन पर एक्शन होना चाहिए। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मैं सभी स्टूडेंट्स को अपील करना चाहती हूं कि कंपनी ने प्लेसमेंट के लिए आना था, अब उसे पोस्टपोन करना पड़ेगा। ये सब नहीं होना चाहिए था। हम लोग साथ में चलकर इसे चेक कर सकते हैं।

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि आउटसाइडर्स ने यूनिवर्सिटी में घुसकर हंगामा मचाया। पंजाब पुलिस को इस घटना की जांच करनी चाहिए और जवाब देना चाहिए कि यह सब कैसे हुआ।

बता दें कि यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बवाल शुरू हुआ था, जो रविवार आधी रात को थमा। इस दौरान यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ हुई। इस माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी दागे। छात्रों ने भी पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं, पथराव किया।

अब स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है और यूनिवर्सिटी में पुलिसबल तैनात है। पुलिस ने छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की FIR दर्ज कर ली है। रेप के मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है, जिसमें 5 स्टूडेंट्स हैं। DIG नवीन सिंगला ने छात्रों का भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जाएगी।

LPU में प्रदर्शन के दौरान एक छात्र मिग-23 विमान पर चढ़ गया।
LPU में प्रदर्शन के दौरान एक छात्र मिग-23 विमान पर चढ़ गया।
Share This Article
Leave a comment