प्रवासी नेटवर्क जुड़ें
दिन की शुरुआत ट्रैप शूटिंग में भारत के लिए मिले-जुले नतीजों के साथ हुई। महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि नीरू ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत फाइनल में गोल्ड अपने नाम किया। पुरुषों की टीम पदक से चूक गई, हालांकि शपथ भारद्वाज ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
अब नजरें एथलेटिक्स के आखिरी दिन पर हैं, जहां गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं बॉक्सिंग में परवीन, अंकुश पंघाल फाइनल में पहुंच गए हैं। इन मुकाबलों में जीत से भारत के लिए कम से कम दो और गोल्ड मेडल पक्के हो सकते हैं।
एथलेटिक्स: आज 9 फाइनल में भारत की नजर, ट्रैक एंड फील्ड में मेडल की उम्मीद
एशियन गेम्स 2026 के एथलेटिक्स का आखिरी दिन भारत के लिए बेहद अहम है। आज 9 फाइनल में भारतीय खिलाड़ी और टीमें चुनौती पेश करेंगी। इनमें पोल वॉल्ट, हाई जंप, हैमर थ्रो, 800 मीटर, 5000 मीटर और रिले के फाइनल शामिल हैं।
प्रवासी नेटवर्क जुड़ें
भारत की ओर से देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार, पूजा, सुप्रिया बसवराजु, अनुष्का यादव, तान्या चौधरी, मोहम्मद अफसल, गुलवीर सिंह और अविनाश साबले जैसे एथलीट मैदान में उतरेंगे। पुरुषों और महिलाओं की 4×400 मीटर रिले के अलावा मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भी भारत से पदक की उम्मीद है।
आज के प्रमुख फाइनल (IST):
2:50 PM: पुरुष पोल वॉल्ट – देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
3:35 PM: महिला हाई जंप – पूजा, सुप्रिया बसवराजु
4:05 PM: महिला हैमर थ्रो – अनुष्का यादव, तान्या चौधरी
4:20 PM: महिला 800 मीटर – पूजा
4:35 PM: पुरुष 800 मीटर – मोहम्मद अफसल
4:45 PM: पुरुष 5000 मीटर – गुलवीर सिंह, अविनाश साबले
5:18 PM: मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले
5:35 PM: महिला 4×400 मीटर रिले
5:47 PM: पुरुष 4×400 मीटर रिले
भारत के एथलेटिक्स अभियान में अब तक 19 मेडल हैं। आखिरी दिन इन 9 फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।