अखंड केसरी ब्यूरो :- मुख्यमंत्री भगवंत मान का दृढ़ विश्वास है कि ज्ञान हमेशा दुनिया की हर दौलत से बड़ा होता है, और इसी दूरदर्शी सोच को जमीन पर उतारते हुए आज पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का कायापलट कर दिया है। ‘स्कूल ऑफ एमीनेंस’, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, सरकारी स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा और शिक्षकों को विदेशों में विशेष प्रशिक्षण (विदेशी ट्रेनिंग) दिलवाने जैसे ऐतिहासिक कदमों के बदौलत आज सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री मान के इन ठोस प्रयासों से आज गरीब और अमीर का फर्क मिट रहा है तथा सरकारी स्कूलों के बच्चे भी नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर रहे हैं। पंजाब की इस अभूतपूर्व ‘शिक्षा क्रांति’ और सुधरती हुई साख का परिणाम है कि आज पूरा देश इस मॉडल की सराहना कर रहा है और यह राज्य ‘रंगला पंजाब’ की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

