चंडीगढ़ के बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप : ईमेल में दिलजीत के आईफोन में धमाके का भी जिक्र

- Advertisement -
चंडीगढ़– बैंक ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ ब्रांच को भेजे गए ईमेल में चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्थानों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई। ईमेल के अनुसार, चंडीगढ़ के बैंकों और नगर निगम के मेयर ऑफिस में दोपहर 1:11 बजे, जबकि मोहाली एयरपोर्ट पर रात 9:11 बजे धमाका करने की बात कही गई। इसमें पंजाब, खालिस्तान और दिलजीत का जिक्र करते हुए अन्य स्थानों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

ईमेल में 12 दिसंबर को मुल्लांपुर स्टेडियम में आईईडी धमाका करने की धमकी भी दी गई। साथ ही दलजीत के आईफोन में विस्फोट करने और उसका आखिरी सफर शुरू होने जैसी बातें लिखी गईं। इसके अलावा, 31 दिसंबर तक एक जलसे में अमिताभ बच्चन की हत्या करने की धमकी दी गई है।

चंडीगढ़ सेक्टर 17 बैंक में पुलिस जांच करती हुई। - Dainik Bhaskarचंडीगढ़ सेक्टर 17 बैंक में पुलिस जांच करती हुई।

बच्चों को सुरक्षित रखने और शो में नहीं जाने की चेतावनी

ईमेल में लोगों को अपने बच्चों को सुरक्षित रखने, दिलजीत के शो में नहीं जाने और आईफोन नहीं उठाने की चेतावनी दी गई। इसमें 1984 की घटनाओं और सिखों के खिलाफ नारों का उल्लेख कर बदला लेने की बात कही गई है। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) का नाम भी लिखा गया। इसके अलावा गुरुनाख सिंह, गुरमिरवैर सिंह, राजादा, प्रो. गुरकाल सिंह समेत कई व्यक्तियों और स्थानों का जिक्र किया गया।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

धमकी की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बम स्क्वायड ने बैंक परिसर और आसपास के इलाकों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की गंभीरता की जांच कर रही है।

पहले भी मिल चुकी धमकियां

गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालत, पंजाब सचिवालय, पासपोर्ट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन मामलों में भी तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Share This Article
Leave a comment