दरअसल, अमृतसर के हलका जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों के हमले में 8 साल के बच्चे रणजीत सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मासूम बच्चे की असमय मौत बेहद दुखद है। इस नुकसान की भरपाई किसी भी तरह से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है: हरभजन सिंह ईटीओ
मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत से परिवार को जो दुख पहुंचा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने परमात्मा से दिवंगत बच्चे की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही दुखी परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की अरदास भी की।


